Wednesday, October 21st, 2026

दो डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले कप्तान बने रूट

  गॉल
 इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने श्रीलंका  के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी में डबल सेंचुरी जड़ने के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं।

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से 7 कप्तानों ने एक बार दोहरा शतक जड़ा था। गॉल टेस्ट के तीसरे दिन रूट ने 291 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। रूट के टेस्ट करियर का ओवरऑल ये चौथा दोहरा शतक है। उन्होंने इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।

 

#जो रूट

Source : Agency

पाठको की राय